हमारा लक्ष्य हर स्टेनो छात्र को वह प्लेटफॉर्म देना है जहाँ वह बिना किसी डर के अपनी कमियों को पहचान सके और एग्जाम में सफलता प्राप्त कर सके।
स्टेनो की तैयारी करना आसान नहीं है। घंटों की प्रैक्टिस के बाद भी जब एग्जाम हॉल में छोटी सी गलती से रिज़ल्ट रुक जाता है, तो वह दर्द हम समझते हैं। **SkillTestHub** की शुरुआत इसी समस्या को दूर करने के लिए की गई है।
हम आपको बिल्कुल वैसा ही इंटरफेस देते हैं जैसा SSC, High Court और अन्य सरकारी परीक्षाओं में मिलता है। ताकि आप घर पर प्रैक्टिस नहीं, बल्कि रोज़ एक नया 'मॉक एग्जाम' दें।
सबमिट करते ही गलतियाँ और स्पीड आपके सामने।
हमारा सॉफ्टवेयर आपकी एक-एक स्पेलिंग मिस्टेक को पकड़ता है।
पढ़ाई के बीच में कोई रुकावट नहीं।
"मैंने देखा है कि छात्र डिक्टेशन तो लिख लेते हैं, लेकिन उसे चेक करने में घंटों बर्बाद करते हैं। SkillTestHub के साथ, हमने उस समय को बचाया है। अब आप अपना कीमती समय टाइपिंग चेक करने में नहीं, बल्कि अपनी गलतियों को सुधारने में लगा सकते हैं।"